CM Dhami Delhi Visit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 8 सितंबर शाम से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में जी-20 के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वो कई केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के बडे़ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। आज उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा और अंतिम दिन है। मॉनसून सत्र में शामिल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली के लिए निकलेंगे, जहां वो जी-20 के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी-20 के कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का आभार भी प्रकट किया था। दरअसल, उत्तराखंड में भी जी-20 के तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पहला कार्यक्रम 26 से 28 मार्च के बीच नैनीताल जिले के रामनगर में हुआ था। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम 25 से 27 मई के बीच नरेंद्र नगर और ऋषिकेश में किया गया था। उत्तराखंड में जी-20 की ये बैठक भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह पर हुई थी। इसके बाद उत्तराखंड में जी-20 की तीसरी बैठक 26 से 28 जून के बीच हुई थी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players