वनाग्नि की घटनाओं को लेकर CM  Dhami की हाई प्रोफाइल बैठक, फायर सीजन तक वन विभाग की छुट्टियां रद्द

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के एफटीआई में वन विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिये।

Share

उत्तराखंड के नैनीताल और उसके आसपास के जंगलों में भीषण लगी हुई है, इसका वन्यजीवों और वन संपदा पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। Forest Department Holidays Canceled मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के एफटीआई में वन विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिये। साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वनाग्नि की घटनाओं को युद्ध स्तर पर काम करके रोका जाये। उन्होंने वन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को सभी की छुट्टियां तुरंत निरस्त करने के निर्देश दिये। सीएम धामी ने वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि वनाधिकारी हर समय वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में रहकर इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग लिया जाए। सीएम धामी ने कहा इसमें सेना का भी सहयोग लिया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा जो भी लोग वनों में आग लगाये जाने के दोषी पाये जायेंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने लीसा डिपो के आस पास वनाग्नि के नियंत्रण पर ध्यान देने को कहा। फायर ब्रिगेड को भी एक्टिव करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने बढ़ते तापमान के दृष्टिगत पेयजल की कमी को दूर करने के भी निर्देश भी अधिकारियों को दिये।