उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हर रोज फॉरेस्ट फायर की घटनाएं सामने आ रही हैं। Cm Dhami On Uttarakhand Forest Fire नैनीताल में जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए तो वायुसेना को बुलाना पड़ा। आज सुबह से नैनीताल में वायुसेना ने मोर्चा संभाला। वही, प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओं को लेकर सीएम धामी भी गंभीर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाओं पर दुख जताते हुए नैनीताल का हवाई सर्वेक्षण किया है। सीएम धामी ने वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि वनाधिकारी हर समय वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में रहकर इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग लिया जाए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players