लैंड जिहाद पर CM धामी की पत्नी का बड़ा बयान! सुनिए… क्या कहा? | Uttarakhand News

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने चंपावत में आयोजित ‘सावन उत्सव’ कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए ‘लैंड जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ पर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। उन्होंने राज्य सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान की जमकर तारीफ करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। गीता धामी ने कहा कि राज्य में 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर उत्तराखंड को ‘लैंड जिहाद’ से बचाने का काम किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पहाड़ के हर कोने में बिना सही पहचान के बाहरी लोग आकर बस गए हैं, जो ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’ जैसी गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में चल रहे पुलिस वेरिफिकेशन अभियान में हजारों ऐसे संदिग्ध लोग सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुसार, सत्यापन के बाद ऐसे लोगों को वापस उनके मूल स्थानों पर भेजा जाएगा।