बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार राज्य सरकार और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) पर हमलावर है। बुधवार को देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए कहा कि चारधाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं और चढ़ावे के रखरखाव तथा उसके लेखा-जोखा में गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में केवल एक वैयक्तिक सहायक को निलंबित कर कार्रवाई पूरी नहीं मानी जा सकती और पूरे प्रकरण की गहराई से जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी मामले की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि पूरे प्रकरण की सख्ती से जांच की जाए तो कई और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। गोदियाल ने सरकार से विपक्ष के विधायकों को शामिल करते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की, ताकि जांच निष्पक्ष हो और चढ़ावे से जुड़े इस मामले की सच्चाई जनता के सामने लाई जा सके।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players