एक तरफ पुलिस की दबिश, दूसरी तरफ गिरफ्तारी का डर लेकिन अचानक हाईकोर्ट के एक आदेश ने पूरा मामला पलट दिया! जौलजीबी मेले के मंच पर हुए हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पुलिस चार नेताओं को पहले ही जेल भेज चुकी थी और विधायक की तलाश में दबिश दे रही थी। लेकिन हाईकोर्ट पहुंचते ही मामला बदल गया! अदालत ने हरीश धामी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। सवाल ये है कि क्या पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को नजरअंदाज किया? क्या बिना नोटिस कार्रवाई करना पुलिस को भारी पड़ गया? और क्या अब चार गिरफ्तार नेताओं की गिरफ्तारी पर भी कानूनी सवाल खड़े होंगे? देखिए जौलजीबी मंच कांड में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कैसे पलटा पूरा सियासी और कानूनी खेल! दोस्तो उत्तराखंड की सियासत में पिछले एक हफ्ते से जिस ‘मंच कांड’ को लेकर बवाल मचा हुआ था, आज उस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ा ब्रेक लगा दिया है! पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान मंच पर तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने न सिर्फ दोनों नेताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली को भी कानूनी आईना दिखा दिया है। जिस मामले में पुलिस ने आनन-फानन में चार कांग्रेस नेताओं को जेल भेज दिया था और विधायक की तलाश में दबिश दी जा रही थी, उस पर सुप्रीम कोर्ट के एक नियम ने पूरा खेल ही पलट कर रख दिया!
दोस्तो इस पूरे विवाद की शुरुआत 14 नवंबर 2026 को हुई थी। पिथौरागढ़ जिले के भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे थे। दोस्तो स्थानीय विधायक होने के नाते कांग्रेस के हरीश धामी भी मंच पर मौजूद थे।विधायक का आरोप, हरीश धामी का आरोप था कि प्रोटोकॉल के बावजूद उन्हें स्थानीय विधायक के रूप में मंच से जनता को संबोधित करने का मौका नहीं दिया गया। जब उन्होंने बोलने की कोशिश की, तो उनका माइक बंद कर दिया गया। मंच पर हंगामा और एफआईआर, सीएम धामी के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। मंच पर नारेबाजी हुई, माइक और पोडियम में तोड़फोड़ के आरोप लगे। इसके अगले ही दिन यानी 15 नवंबर को जौलजीबी कोतवाली पुलिस ने विधायक हरीश धामी, जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया समेत 6 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोस्तो मुकदमा दर्ज होते ही पिथौरागढ़ पुलिस एक्शन मोड में आ गई। 18 नवंबर को तड़के पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर इस मामले में नामजद चार कांग्रेस नेताओं—विक्रम दानू, नृप सिंह, सौरभ मर्तोलिया और राम सिंह रोकया—को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने दावा किया कि विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। दोस्तो गिरफ्तारी की तलवार लटकती देख हरीश धामी और मनोहर टोलिया ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सोमवार (23 नवंबर 2026) को न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ में इस याचिका पर सुनवाई हुई और याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि: याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट में दलील पुलिस ने राजनीतिक दबाव में यह मुकदमा दर्ज किया है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट में दलील जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उनमें 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट में दलील पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ‘अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य’ और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35 के तहत अनिवार्य नोटिस दिए बिना ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अब विधायक को भी गिरफ्तार करना चाहती है। दोस्तो सरकार की ओर से अदालत में यह दलील दी गई कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान डाला गया और सरकारी संपत्ति व पोडियम को नुकसान पहुंचाया गया।लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने साफ किया कि 7 साल से कम सजा वाले अपराधों में पुलिस सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकती, इसके लिए धारा 35 का नोटिस देना और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। कोर्ट ने हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया