ऋषिकेश के कोटा गांव में खौफ!उफनती नदी पार करते दिखे ग्रामीण | Uttarakhand News

Spread the love

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटा गांव से सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती हुई नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं ताकि वे अपने घरों तक पहुँच सकें। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज है। वायरल वीडियो में ग्रामीण एक-दूसरे का हाथ पकड़कर, रस्सी या लाठियों के सहारे इस तेज बहाव के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं। मानसून के समय पुल या सुरक्षित मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों को हर साल इस तरह के खौफनाक हालातों का सामना करना पड़ता है।