दोस्तो एक बड़ी और बेहद चिंताजनक खबर केदारनाथ यात्रा मार्ग से सामने आई है, जहां भारी भूस्खलन ने श्रद्धालुओं की सांसें अटका दीं। क्या अचानक आई इस आपदा ने हजारों यात्रियों को खतरे में डाल दिया? और कैसे मुश्किल हालातों में राहत और बचाव अभियान चलाया गया? फिलहाल हालात संवेदनशील हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है, पूरी जानकारी मै आपको बताउंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट में। दोस्तो मै आपको डराने वाली उस तस्वीर को दिखाउं जो सीधे केदारनाथ मार्ग से आई सोनप्रयाग से। जी हां दोस्तो लिखा है इस एक्स पोस्ट में सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से शटल प्वाइंट तक पहुंचाकर शटल सेवा से गौरीकुण्ड भेजा जा रहा है, जहां से आगे श्री केदारनाथ धाम यात्रा जारी है कृपया दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें। जी हां पुलिस प्रशासन, हर कोई चारधाम यात्रा को निर्बिघन संपन्न कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है, लेकिन दोस्तो यात्रा के ठीक बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने श्रद्धालुंओँ के साथ ही एक बारगी प्रशासनिक चिंता को बढा दिया। जब अचानक से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा यात्रा मार्ग पर यात्रियों के ऊपर गिर पड़ा। जी हां दोस्तो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में लैंडस्लाइड का मामला सामने आया। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते में फंस गए करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन चिंताया यहां खत्म नहीं होती दोस्तो क्योंकि चारधाम यात्रा मार्ग पर जितना जन दबाव दिखाई दे रहा है, वो किसी छिपा नहीं है। दोस्तो एसडीआरएफ ने बताया कि टीमों ने सूझबूझ और धैर्य से सड़क के दूसरी ओर फंसे करीब 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया। दोस्तो यह लैंडस्लाइड चार धाम यात्रा के मुख्य मार्ग पर तब हुआ, जब यात्रा का सबसे व्यस्त समय चल रहा था। उत्तराखंड में मौसम की अनिश्चितता यात्रा मार्गों को लगातार प्रभावित कर रही है। तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए थे। ऊपर से गिरते मलबे और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य धीमा हो गया।
दोस्तो रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर जमा मलबा हटाया गया। इसके बाद मार्ग को फिर से सुचारू कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई, लेकिन दोस्तो ऐसी तस्वीरें बेहद डरावनी लगती हैं। दोस्तो ऐसी तमाम चुनौतियों के बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों शोरों से चल रही है। हर दिन हजारों यात्री चारधामों में पहुंच रहे हैं, यहीं कारण है कि एक महीना होने से पहले ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, जबकि यहां की यात्रा सबसे मुश्किल है। इसके बाद भी हर हजारों श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। दोस्तो यात्रा मार्ग पर दबाव का अंदाजा इन आकंड़ों से लगाया जा सकता है। यमुनोत्री धाम में आज यानी 17 मई को 15,030 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई। अभी तक यमुनोत्री धाम में 262275 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं। गंगोत्री धाम में आज यानी 17 मई को 13,737 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। अभी तक 258716 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे चुके हैं।
केदारनाथ धाम में आज यानी 17 मई को 29,370 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे। इनमें से पुरुष 18342, महिलाएं 10938, बच्चे 90 शामिल रहे। अभी तक 635022 श्रद्धालु हिमालय की गोद में बसे बाबा केदार के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं। बदरीनाथ धाम में आज यानी 17 मई को 19,094 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. अभी तक बदरीनाथ धाम में 40,7659 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, अभी तक चारों धाम में 15,63,672 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी और गंभीर अपडेट। जहां मुनकटिया क्षेत्र में हुए भूस्खलन ने एक बार तो हालात को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था। लेकिन राहत की बात ये रही कि SDRF और NDRF की मुस्तैदी से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया।अब सवाल ये है कि क्या लगातार बदलता मौसम आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा को और मुश्किल बना सकता है? और क्या प्रशासन ऐसे संवेदनशील मार्गों पर और सख्त इंतजाम करेगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके?