उत्तराखंड: CS राधा रतूड़ी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

Share

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। Chief Secretary Radha Raturi got extension राधा रतूड़ी ने इसी साल फरवरी में मुख्य सचिव का चार्ज लिया था। 31 जनवरी 2024 को एसएस संधू के रिटायर होने के बाद राधा रतूड़ी मुख्य सचिव बनी थीं। खास बात यह है कि राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। हालांकि उनका रिटायरमेंट करीब होने के कारण उन्हें केवल 2 महीने का ही काम करने का वक्त मिला था, लेकिन अब उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया है। राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव पद पर थीं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में मानी जाती हैं।

अपर मुख्य सचिव तक अपनी अभी तक की यात्रा में वह फतेहपुर (यूपी), टिहरी व देहरादून की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। शासन में उन्होंने गृह, वित्त, कार्मिक, महिला सशक्तीकरण में बाल विकास सरीखे अहम विभाग देखे। अभी वह मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह और एसएडी की जिम्मेदारी देख रही थीं। राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव के तौर पर कम समय मिलने और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहले ही उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। ऐसे में अब उनके आगामी 6 महीने के सेवा विस्तार को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने भी उनके सेवा विस्तार को लेकर भारत सरकार में पहल की थी। जिसके बाद वह अब आगामी 30 सितंबर तक मुख्य सचिव बनी रहेंगी।