टिहरी जिले में 15 मई को शाम करीब साढ़े 3 बजे के आसपास जोरदार बारिश हुई, जिससे बिलौंदी में नाला उफना गया। जिसके चलते बिलौंदी बाजार में छतों से पानी दुकानों के अंदर जा घुसा। साथ ही दुकानों के आगे मलबे का ढेर जमा हो गया। Cloudburst At Bilaundi Bridge बारिश और मलबे से कुलवीर सिंह नकचवाल के भवन एवं दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़क पर मलबा एकत्रित होने से नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे काफी देर अवरुद्ध रहा। बिलोंदी पुल में रोड पर मलबा भरने के कारण वहां से जा रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वहां घंटों फंसे रहे। इस घटना में बिलौंदी पुल बाजार में दो भवनों के अंदर मलबा घुस गया। साथ ही दुकानों के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मलबा आने से उत्तरकाशी-नगुन-सुवाखोली-देहरादून स्टेट हाइवे (SH 30) बाधित हो गया, जिसे मलबा हटाकर यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players