देहरादून में देर रात मूसलाधार बारिश के चलते प्रेमनगर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। लोअर कंडोली-पौंधा मार्ग पर कंडोली पुल के पास अचानक आए बरसाती नाले के उफान में एक क्रेटा कार बह गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती को एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण कंडोली रपटे पर जलस्तर अचानक अत्यधिक बढ़ गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही क्रेटा कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर नाले में बह गई। पानी का वेग इतना तेज था कि पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो-एन गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीम ने कार में फंसी युवती को गंभीर घायल अवस्था में रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बहाव में लापता अन्य दो सवारों के लिए नाले में दूर तक सर्च अभियान चलाया गया। घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर आगे एक 20 वर्षीय युवक अक्षय, निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players