कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर 12 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाले नए स्थायी डबल लेन पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सेतु निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत करवाया जाए तथा यह कार्य पूर्ण गुणवत्तापूर्वक हो। उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह पुल मसूरी की लाइफलाइन के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान उक्त स्थान पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वैली ब्रिज का निर्माण कर आवागमन सुचारू किया गया, जो वर्तमान में संचालित है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players