दोस्तो, आसमान से आफत बरस रही है और देहरादून मुश्किलों में घिर रहा है! कहीं नदी जान लेने पर उतारू है, तो कहीं पहाड़ दरककर खतरे की घंटी बजा रहे हैं। दोस्तो में आपको राजधानी देहरादून की कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें दिखाने और ये बताने के लिए आया हूं कि कैसे स्मार्ट सीटी का हाल कैसे हो गया खराब। दोस्तो उत्तराखंड से खास कर पहाड़ी क्षेत्रों से कई डराने वाली तस्वीरें आई, लेकिन अब अगर मै बात देहरादून की करूं तो यहां के हालात भी किसी बड़े खतरे की इशारा कर रहे हैं। दोस्तो देरहादून के संतला देवी मंदिर के पास अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा और देखते ही देखते 7 लोग बीच टापू पर फंस गए। वहीं मालदेवता में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। हालात को देखते हुए देहरादून में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोस्तो इन दोनों तस्वीरे देहरादून की है एक में जहां संतला देवी मंदिर के पास नदी में अचानक बढ़ा पानी, टॉपू पर फंसे 7 लोग और दूसरी तस्वीर देहरादून में माल देवता के पास लैंडस्लाइड की है। दोस्तो मै आपको इन दोनों तस्वीरों के बार में बताउं उससे पहले आपको कुछ और तस्वीरें दिखाना चाहता हूं ये तस्वीरें देहरादून की है, आईटी पार्क के पास मानो नदी सड़क पर ही बहने लगी हो। ये हालात है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के।
दोस्तो, लगातार हो रही बारिश के बाद राजधानी की रिस्पना और बिंदाल नदी उफान पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पुलिस और प्रशासन ने साफ अपील की है कि नदी-नालों के किनारे न जाएं, जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाकर रखें और बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। दोस्ता हाला बेहद ही विकट लगते हैं, अब मै बात करता हूं देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास नदी में अचानक बढ़ा पानी, तो कैसे टॉपू पर फंसे 7 लोग और फिर कैसे हुआ रेस्क्यू। दोस्तो उत्तराखंड के देहारदून में संतला देवी मंदिर दर्शन करने आए लोग नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए। सातों लोग नदी के बीचों, बीच एक टॉपू पर फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF पहुंची और लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सातों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रविवार को छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग संतला देवी के दर्शन करने को पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए एसडीआरएफ को आपातकालीन सूचना मिली। बताया गया कि संतला देवी मंदिर के पास नदी में अचानक पानी बढ़ने से कुछ लोग टॉपू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक राजवर राणा नेतृत्व में एक टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। इधर दोस्तो एक भयावह और डराने वाली तस्वीर और देखने को मिली। वो थी देहरादून में माल देवता के पास लैंडस्लाइड की।
देहरादून में भारी बारिश के चलते मालदेवता क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड हुआ। लैंडस्लाइड में फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। देहरादून में बारिश हुई। जिसके चलते मालदेवता क्षेत्र के सिल्ला मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते रास्ता भी बंद हो गया। दोस्तो, देहरादून की ये तस्वीरें साफ बता रही हैं कि मानसून अब पूरी ताकत के साथ दस्तक दे चुका है। कुछ ही मिनटों की बारिश नदी-नालों को उफान पर ला सकती है। पहाड़ों को दरका सकती है और सामान्य दिखने वाले रास्तों को भी जानलेवा बना सकती है। ऐसे में अगर आप देहरादून या उत्तराखंड के किसी भी संवेदनशील इलाके में हैं, तो मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें। नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें और भारी बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें। याद रखिए। एक छोटी-सी लापरवाही, बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। फिलहाल राहत की बात यह है कि संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सभी सात लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसलिए सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए और प्रशासन की हर आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखिए।