दोस्तो, आसमान से आफत बरस रही है और पहाड़ों पर मुसीबत भारी दिखाई दे रही है! नदियां उफान पर हैं। पहाड़ लगातार टूट रहे हैं! लोगों के लिए कैसे मुसीबत बना मौसम। दोस्तो में मूसलाधार बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है, लगातार बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरनाक स्तर पर उफान मार रही हैं। जलमग्न हुई भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट किया गया है। दोस्तो ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। बढ़ते जलस्तर के कारण नदी तट से दूर स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पूरी तरह जलमग्न हो गई, जबकि घाट और संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गए हैं। इधर दोस्तो नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल के करीब पहुंचने पर प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर लोगों से नदी किनारे न जाने और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ समय तक भारी बारिश की संभावना जताई है। दोस्तो पहाड़ों पर बारिश क्या हुई है, आफत बड़ी होगी चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में संगम पर उफान पर दिखी मंदाकिनी और अलकनंदा नदी की तस्वीार को देख ही डर लगता है।
दोस्तो आपको यहां बता हूं कि रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, हाई अलर्ट पर प्रशासन, यहां हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर बह रही हैं। बेलनी क्षेत्र में अलकनंदा किनारे स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा पूरी तरह जलमग्न हो गई है। अलकनंदा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के बेहद करीबपहुंच चुका है। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और राहत-बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं। इधर दोस्तो ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास मलबा आने से यातायात बाधित हो गया था। हालांकि, जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा सुचारु कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है, और बात अगर अकेले रुद्रप्रयाग जिले की करूं तो यहां जखोली विकासखंड में मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक तहसील जखोली की ग्राम सभा खलियाण में स्थित राम मंदिर के समीप खुदगर गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोस्तो ज्यादा बारिश होने के कारण उफान पर आए खुदगर गदेरे के तेज बहाव से पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित 2 से 3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर मलबा आने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं नायब तहसीलदार के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य बड़े नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
दोस्तो प्रशासन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। बारिश का सबसे बड़ा असर सड़क संपर्क पर पड़ा है। श्रीनगर–रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ में बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया था, जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया है। मार्ग बाधित होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थि. वहीं केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है, जिले में नदी-नाले उफान पर हैं और अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव दल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। वहीं दोस्तो जिला आपदा प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के पास न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर बदरीनाथ और केदारनाथ मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्री पूरी सावधानी बरतें. साथ ही मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें
यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की गई है। दोस्तो यहां गौर करने वाली बात ये है कि उत्तराखंड मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही नदी-नालों के समीप ना जाने की अपील की है, क्योंकि मानसून में नदी-नालों का अचानक जलस्तर बढ़ जाता है। वहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित की है, जिनमें देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी शामिल है।