Dehradun Water Logging ये कैसी आफत? | Rain Alert | Orange Alert | Flood | Uttarakhand News

Spread the love

पहाड़ों में बारिश का कहर तो आपने देखा ही है, लेकिन अब मैदान में भी मानसून ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है कि हालात देखकर हर कोई हैरान है। देहरादून में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 3 मकान ध्वस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया?क्या ये सिर्फ भारी बारिश का असर है, या आने वाले वक्त के लिए बड़ी चेतावनी? जो बताती हैं कि मानसून की आफत अब मैदानों तक पहुंच चुकी है। दोस्तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है। बारिश ने लोगों की परेशानियां कुछ इस कदर बढ़ा दी की उनके घरों तक के भीतर पानी घुस गया जबकि कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो। दोस्तो राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं जबकि स्मार्ट सिटी कहीं जाने वाले देहरादून के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेष कर नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए जिसके कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही चंद्रबनी क्षेत्र में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए वहीं कहीं घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। दोस्तो भारी बारिश के कारण देहरादून के कई अन्य हिस्सों में भी जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे रह रहे लोग दहशत में आ चुके हैं, अधर दोस्तो अभी खतरा टला नहीं है क्योंकि उत्तराखंड में मानसूनी बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। वहीं दोस्तो बात देहरादून की करूं तो, पिछले 24 घंटों में देहरादून के हाथीबड़कला में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर रायसी और थल में नदियां चेतावनी स्तर पर हैं। चारधाम यात्रा मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। 1700 से ज्यादा बंद सड़कें खोली जा चुकी हैं। प्रशासन ने सैटेलाइट इमेजरी से पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के संवेदनशील इलाके चिन्हित किए हैं। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि एडवाइजरी का पालन करें। बरसात के समय ट्रेवल न करें। गदेरे और फिसलन वाली जगहों से बचें। तो दोस्तों, देहरादून की ये तस्वीरें साफ बता रही हैं कि मानसून की आफत को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।तीन मकानों के ध्वस्त होने से लेकर घरों में घुसे बारिश के पानी तक, कई इलाकों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।और सबसे बड़ी बात, अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ऐसे में नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।प्रशासन की अपील भी साफ है—जरूरत न हो तो बारिश के दौरान सफर करने से बचें और गदेरों, नदी-नालों और फिसलन वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें।फिलहाल देहरादून में बारिश से हालात पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।