चमोली में कुत्तों का आतंक! स्कूल में छुट्टी का आदेश, हैरान कर देगा पूरा मामला

Spread the love

चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक ने प्रशासन को एक कड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने क्षेत्र के 10 स्कूलों को चार दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। पिछले दो दिनों में ही इन कुत्तों ने स्कूली बच्चों और राहगीरों समेत लगभग 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है। कुत्तों के इस जानलेवा हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे थे, क्योंकि कई बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं और रास्ते में इन कुत्तों का खतरा बना रहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) आकाश सारस्वत ने जिलाधिकारी के निर्देशों पर तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया।