डिम्टा बैंड में NH-707A बंद! मसूरी-कैंपटी मार्ग का हिस्सा बहा, यातायात ठप | Uttarakhand News

Spread the love

टिहरी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग 707A (NH-707A) भारी बारिश के कारण डिम्टा बैंड और जीवन आश्रम के बीच पूरी तरह से बह (वॉशआउट) गया है। इस बड़ी आपदा के बाद से मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।