अगस्त्यमुनि में नशे में ड्राइविंग का कहर!बाइक सवार को टक्कर मारकर चालक फरार | Uttarakhand News

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में एक बेहद लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक मैक्स वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस की हाईवे पेट्रोल टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एक मैक्स वाहन का चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। अनियंत्रित होकर वाहन ने सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद, घायल बाइक सवार की मदद करने के बजाय चालक आशीष नेगी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस टीम ने तत्काल हाईवे पेट्रोल वाहन की मदद से आरोपी का पीछा करना शुरू किया। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे मैक्स वाहन को रोक लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।