दोस्तो अपने उत्तराखंड में चुनाव आ रहे हैं और सियासी दलों की परेशानी भी बढ़ा रहे हैं। बीजेपी में तो हालत ये इतनी खराब हो गई दावेदारों को लेकर कि अब हाईकमान ने सिस्टम से विधायक चुनाने का दावा किया है, कह तो रहे हैं कार्यकर्ता चुनेगे अपना नेता लेकिन ये बात ये प्लान, कितना तर्क संगत हो सकता है। आखिर बीजेपी दावेदारी को सुलझा रही है या दावेदारों को उलझा। खुद बीजेपी वाले ही बेहद कंन्फ्यूज दिखते हैं, लेकिन आप खबर देखिए। दोस्तो पर्ची पर लिखे जाएंगे तीन-तीन नाम, उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ाने वाला एक नया फॉर्मूला सामने आया है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि इस बार प्रत्याशी चयन के लिए हर विधानसभा में गुप्त मतपेटी बॉक्स भेजे जाएंगे, जहां मंडल स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी पसंद के तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम पर्ची पर लिखकर डालेंगे। दोस्तो अब सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है—क्या वाकई भारतीय जनता पार्टी जैसे अनुशासित और केंद्रीय नेतृत्व से चलने वाले दल में टिकट का फैसला इन पर्चियों से होगा? या फिर ये दावेदारों की बढ़ती भीड़ को साधने और उन्हें उलझाए रखने की एक सोची-समझी रणनीति है?
दोस्तो 18 नवंबर 2026 को देहरादून में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टिकट वितरण की इस नई कवायद का खाका पेश किया। कई अखबारों में छपी खबर इस प्लान पर शंका और सवाल कर रही है, अब जैसा महेंद्र भट्ट कह रहे हैं उसके मुताबिक, गुप्त बॉक्स में पर्चियां मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों से रायशुमारी के लिए हर विधानसभा में गुप्त बॉक्स भेजे जाएंगे, जिसमें हर पदाधिकारी अपनी पसंद के तीन नाम लिखकर डालेगा। अलग-अलग रंग के पत्रक, एक जिले की विधानसभा सीटों को अलग रखने के लिए अलग-अलग रंग की पर्चियों का इस्तेमाल किया जाएगा। कोर कमेटी और तीन सदस्यीय टीम, कोर कमेटी के सदस्यों को 5-5 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है, और इसके अलावा तीन सदस्यीय अलग टीमें जमीनी फीडबैक जुटाएंगी। दोस्तो अब ज़रा इस दावे की सच्चाई की, कि टिकट वितरण में इन पर्चियों की असल भूमिका कितनी है। दोस्तो सबसे दिलचस्प बात यह है कि खुद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह स्पष्ट किया है कि इसे औपचारिक मतदान नहीं कहा जा सकता, बल्कि इसका उद्देश्य सिर्फ कार्यकर्ताओं की पसंद और स्थानीय राय जानना है। दोस्तो राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी के पुराने पैटर्न को देखें तो टिकट वितरण की असली तस्वीर बिल्कुल साफ नज़र आती है, लेकिन दोस्तो महेंद्र भट्ट ने खुद माना है कि रायशुमारी, कोर कमेटी की रिपोर्ट और जनता के फीडबैक के आधार पर सिर्फ संभावित नामों का एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व (संसदीय बोर्ड) ही लेगा।
इधर खबर ये भी कि पार्टी 70 में से उन 23 सीटों पर खास ध्यान दे रही है जहां पिछले चुनाव में हार मिली थी, और मौजूदा विधायकों के कामकाज व स्वतंत्र एजेंसियों के सर्वे के आधार पर ही टिकट तय होते हैं। साथ ही उत्तराखंड के पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी रायशुमारी की कवायद हुई थी, लेकिन ऐन वक्त पर कई सीटों पर बाहरी नेताओं या केंद्रीय सर्वे में आगे चल रहे चेहरों को टिकट थमा दिया गया था। दोस्तो जब अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व और सर्वे के हाथ में ही है, तो फिर इस ‘मतपेटी और पर्ची’ वाले कॉन्सेप्ट को इतना प्रचारित क्यों किया जा रहा है? इसके पीछे तीन बड़े सियासी कारण माने जा रहे हैं। दोस्तो हर सीट पर टिकट मांगने वालों की लंबी फौज है। इस फॉर्मूले के बाद अब हर दावेदार दिल्ली और देहरादून की परिक्रमा करने के बजाय अपने ही विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों को साधने में उलझ जाएगा। दोस्तो चुनाव से पहले ज़मीनी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित न महसूस करें, इसलिए उन्हें यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रत्याशी चयन में उनकी पर्ची की भी अहमियत है। दोस्तो जब किसी एक नाम पर मुहर लगेगी, तो पार्टी यह कह सकेगी कि नाम नीचे से रायशुमारी के जरिए ही ऊपर आया है, जिससे बगावत के सुर थोड़े धीमे पड़ सकते हैं। दो्तो कुल मिलाकर, महेंद्र भट्ट का यह ‘मतपेटी कॉन्सेप्ट’ टिकट बांटने का कोई अंतिम फैसला नहीं, बल्कि चुनावी प्रबंधन और दावेदारों की नब्ज़ टटोलने का एक सियासी हथियार ज़्यादा नज़र आता है। सोशल मीडिया पर खुद भाजपा समर्थक और आम लोग भी इसे लेकर बंटे हुए हैं—कई लोग इसे महज़ दिखावा बता रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2027 के रण में इन गुप्त बक्सों से निकली पर्चियों का मान रखा जाता है, या फिर हमेशा की तरह आखिरी वक्त पर दिल्ली की लिस्ट ही सब पर भारी पड़ती है।