हरिद्वार के लक्सर दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और महिला से सोने के कुंडल लूटने का प्रयास किया। Haridwar Firing Case विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले भी घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।