उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी का असर शीतलहर बनकर मैदानी इलाकों को जमा दे रहा है। उत्तराखंड में मौसम का रंग बार-बार बदल रहा है। Today Weather Update In Uttarakhand प्रदेश में धूप निकलने के बाद दोपहर से आसमान में घने बादल लग रहे हैं। दिनभर धूप-छांव का खेल मौसम खेल रहा है। बादलों ने इस दरमियान कई बार आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने से तापमान में गिरावट रहेगी। इसके साथ ही शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव के चलते मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर से ठंड में इजाफा होगा। इसके उलट पर्वतीय जिलों में धूप खिलने से दिन के समय ठंड का असर कम होगा। वहीं कड़ाके की ठंड के चलते तराई में जन जीवन अस्त-व्यस्त है। हल्की कोहरे के चलते वाहनों के रफ्तार पर असर देखा जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह शाम कड़ाके की ठंड के चलते लोग घर में रहने को मजबूर हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players