उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने देहरादून में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे के कुछ वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। गोदियाल ने दावा किया कि कांग्रेस ने ऐसे पुलिस, राजपत्रित और प्रशासनिक अधिकारियों को बखूबी चिन्हित कर लिया है जो भारत के संविधान और अपने कर्तव्यों के विपरीत आचरण कर रहे हैं। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि “समय का पहिया हमेशा घूमता रहता है और यह वक्त का पासा है।” जैसे ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार आएगी, इन अधिकारियों को अपने किए पर पछताना पड़ेगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players