मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टैंड से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। CM Dhami Road Show In Gopeshwar मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री धामी ने सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों को समानित किया। जिसमें मत्स्य विभाग, विकास विभाग, अटल आवास योजना के लाभार्थी मुख्य रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 229 करोड़ की विकास योजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार स्वरोजगार महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही है। जिसका नतीजा है कि आज देश भर में करोड़ों महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करके ‘लखपति दीदी’ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब यह परिलक्षित कर रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड का जन-जन डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाने को तैयार है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players