Roorkee News: भगवानपुर रूडकी रेंज के मानक मजरा गांव में एक आम के बाग में रखवाली कर रहे तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायलों की पहचान नवाब, मोनिश और साजेब के रूप में हुई है। मामला मानक मजरा गांव के डांडा नामक जगह का है, जहां 3 लोग अपने बाग की रखवाली कर रहे थे, तभी अचानक नदी से गुलदार आया और तीनों लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि तीनों पीड़ित बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही वन विभाग के एसडीओ को फोन द्वारा सूचना दे दी गई है। अब सवाल इस बात का है कि आखिर गुलदार ने हमला क्यों किया। इस घटना से वन विभाग पर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी सरकारी हॉस्पिटल में युवकों को देखने पहुंचे हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि क्षेत्र में गुलदार द्वारा हमला करने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं और गुलदार ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया है। गुलदारों की चहलकदमी जंगलों की बजाय रिहायशी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players