Haldwani अपने ही घर में कैसे फंसे Sourav Josh? | Youtuber | Avantika Joshi | Uttarakhand News

Spread the love

हाईटेक सुविधाओं से लैस घर हर किसी का सपना होता है, लेकिन कभी-कभी यही आधुनिक तकनीक परेशानी का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मशहूर यूट्यूबर Sourav Joshi अपने ही घर में मुश्किल स्थिति में फंसते नजर आए। अब सब ये जानना चाहते हैं कि इतना हाईटेक घर, हर चीज की सुविधा के बाद भी कैसे सौरभ जोशी ही नहीं उनका परिवार भी परेशानी फंस गया। चलिए बताता हूं आपको पूरा मामला अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो मुसीबत कोई परेशानी, कभी भी चोटा बड़ा अमीर गरीब नहीं देखती, वो ये भी नहीं देखती की आप कितने बड़े यूट्यूबर हो और आपको कितने लोग फॉलो करते हैं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वो तो आ ही जाता ही है। ऐसा मामला कुछ उत्तराखंड के जाने माने यूट्यूबर सोरभ जोशी के घर पर देखने को मिला है। जो खबर मिली वो ये कि उनके घर में लगी लिफ्ट अचानक तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गई, जिससे कुछ समय के लिए वह अंदर अवंतिका फंस गई। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया, लेकिन इस घटना ने हाईटेक सुविधाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल जरूर खड़े कर दिये।

दोस्तो आगे में आपको सोरभ जोशी के हाई टैक घर के बारे में और कैसे अवंतिका के साथ ही जोशी परिवार की परेशानी बढी वो बताउं उससे पहले ये बताता चाहता हूं कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि आधुनिक सुविधाएं जितनी आरामदायक होती हैं, उतनी ही सावधानी और नियमित मेंटेनेंस की भी मांग करती हैं। जरा सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है और यह साफ है कि तकनीक पर निर्भरता बढ़ने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और निगरानी भी उतनी ही जरूरी हो गई है, ताकि सुविधा कभी मुसीबत में न बदल जाए। दोस्तो करोड़पति युटयूबर्स में गिने जाने वाले उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले सौरव जोशी ने अपनी मेहनत की बदौलत हाईटेक सुविधाओं से लैस महलों जैसा घर तो बनवा लिया है, मगर अब यही हाईटेक घर बनाकर वह पछताते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसका खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। दोस्तो आपको बता दूं कि उत्तराखंड के फेमस ब्लॉगर सौरव जोशी के यूट्यूब पर 39. 9 मिलियन सब्सक्राइबर है। इतना ही नहीं बल्कि सौरव आज अपनी मेहनत की बदौलत महंगी लग्जरी लाइफ जी रहे है। ब्लॉगिंग की मदद से उन्होंने हाईटेक सुविधाओं से महलों जैसा घर बनवाया है जिसकी कीमत करोड़ों में है, हालांकि करोड़ों का घर बनाने के बाद भी वह अफसोस में है जिसका खुलासा उन्होंने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से किया है, लेकिन इधर दोस्तो जो ताजा जानकारी सामने आई वो ये कि ब्लॉग में सौरव जोशी ने बताया कि उनके घर में लाइट की दिक्कत है।

वहीं पत्नी अवंतिका लिफ्ट में फंस गई जिसे परेशानी झेलनी पड़ी। अवंतिका ने बताया कि लिफ्ट के बटन काम नहीं कर रहे हैं। सौरव की मां बहू को लिफ्ट के अंदर फंसा देख सौरव को डांटती है। वहीं सौरव की मां कहती है कि तुझे कहा था लिफ्ट मत लगाना क्यों लगाई तूने जरूरी था लगाना सीढ़ियों से आते-जाते। सौरव की चाची ने बताया कि वह भी एक बार लिफ्ट में फंस गई थी, जिन्हें हाथ खींचकर बाहर निकाला गया। अवंतिका लिफ्ट खोलकर बाहर निकली वह डर गई उन्होंने बताया कि आगे से वो लिफ्ट में नहीं जाएंगी। बता दें सौरव का ये घर मॉर्डन और हाई-टेक है घर में लिफ्ट लगी है। इसके अलावा स्पेशियस ड्राइंग रूम, लग्जूरियस इंटीरियर, मॉड्यूलर किचन, गेमिंग रूम है, वैसे दोस्तो यहां पहुंचते पहुंचे आपके मने में कई सवाल आ रहे हैं होंगे लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये भी आ रहा होगा कि आखिर इतना आलिशान घर बना लिया तो भी YouTube से एक महीने में कितना कमा लेते हैं सौरव जोशी?

जी हां दोस्तो कमाई के बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप। कोई भी मशहूर हस्ती हो या फिर कोई जाना माना यूट्यूबर, लोगों को इस चीज में सबसे ज्यादा दिलचस्पी होती है कि आखिर वो अपने व्लॉग से कितनी कमाई कर लेते हैं। सौरव जोशी के यूट्यूब पर 39. 9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यानी करीब चार करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में कमाई भी करोड़ों में होनी तय है। अब सवाल आता है कि कितनी है एक महीने की कमाई? दोस्तो कई लोग सौरव जोशी की कमाई का कैलकुलेशन करते हैं और फिर उसके बारे में बताते भी हैं तब ये जानकारी निकल कर आती है कि सौरभ जोशी के वीडियोज पर करीब 400 मिलियन लॉन्ग फॉर्म व्यूज आते हैं। वहीं 51 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट फॉर्म व्यूज हैं। इस हिसाब से देखें तो लॉन्ग टर्म व्यूज से हर महीने की कमाई करीब 2.3 करोड़ होती होगी। वहीं शॉर्ट फॉर्म से 35 हजार के करीब कमाई का अनुमान है। यूट्यूब प्रीमियम रेवेन्यू करीब 30 लाख और फैन फंडिंग का अनुमान करीब 40 लाख रुपये का है। इसके अलावा चैनल मेंबरशिप 23 लाख के करीब और ब्रैंड पार्टनरशिप से एक करोड़ से ज्यादा की कमाई का अनुमान है। इस हिसाब से सौरव जोशी की एक महीने की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये तक हो सकती है। ये अनुमान उनके सब्सक्राइबर्स और व्यूअरशिप के आधार पर लगाया गया है।