उत्तराखंड के रुद्रपुर में ऑनलाइन ऑर्डर की एक प्लेट बिरयानी ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। सवाल ये उठ रहा है कि आखिर एक फूड डिलीवरी ऑर्डर ने इतना तनाव क्यों पैदा कर दिया? क्या नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन किया गया था या फिर मामला कुछ और है? तनाव बढ़ा तो फिर क्या लिया गया एक्शन। दोस्त ये दौर नया है, इस दौरान आप भी खूब ऑनलाइन खाना ऑडर करते होंगे, लेकिन इस खबर को थोड़ा गौर से देखिएगा। क्योंकि ये खबर बेहद अहम होने जा रही है। क्योंकि एक ऑडर ने सड़क पर बवाल कर दिया। दोस्तो ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ शक देखते ही देखते हंगामे में बदल गया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और मामला शांत कराया गया। क्या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गलत नाम से रजिस्ट्रेशन किया गया था या फिर पूरा विवाद गलतफहमी का नतीजा है? मामले में दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दोस्तो ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब युवाओं ने एक रेस्टोरेंट पर गलत नाम से रजिस्ट्रेशन कर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। मामले ने तूल पकड़ लिया और मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोस्तो शहर में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
जानकारी के अनुसार, युवक ने एप के माध्यम से चिकन बिरयानी का ऑर्डर किया गया था, हालांकि, जब ऑर्डर करने वाले युवक को इस बात का संदेह हुआ कि जिस स्थान से बिरयानी मंगाई जा रही है, वहां त्रिशूल चौक क्षेत्र में इस नाम से कोई दुकान मौजूद नहीं है, तो उसने इस मामले की जानकारी अपने अन्य साथियों को दी। दोस्तो शक के आधार पर कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डिलीवरी राइडर का इंतजार करना शुरू कर दिया। जैसे ही डिलीवरी राइडर वहां पहुंचा और उसने रेस्टोरेंट संचालित (समुदाय विशेष) करने वाले युवक से बिरयानी ली, तभी मौके पर मौजूद युवाओं ने उसे रोक लिया और विरोध शुरू कर दिया. युवाओं का आरोप था कि रेस्टोरेंट संचालक ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन हिंदू नाम से किया हुआ है, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर युवाओं ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और रेस्टोरेंट के खिलाफ नाराजगी जताई। दोस्तो स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती गई और विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को बिगड़ने से रोका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोस्तो अब पुलिस कह रह ी है कि जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह घटना सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। रुद्रपुर में ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर को लेकर जो विवाद सामने आया है, उसने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, या फिर ये पूरा मामला सिर्फ एक गलतफहमी का नतीजा है? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और रेस्टोरेंट संचालक हिरासत में है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसे विवाद बार-बार क्यों सामने आ रहे हैं? क्या ऑनलाइन फूड डिलीवरी सिस्टम पर निगरानी और सख्ती की जरूरत अब और बढ़ गई है? क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी अलग-अलग जगहों से नाम और पहचान को लेकर इसी तरह के मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और सच क्या है, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।