दोस्तों, ‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब फैंस के लिए आने वाली है सबसे बड़ी खुशखबरी! फिल्म के पार्ट 2 को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट डबल कर दी है। आखिर ‘हनुमान अंश 2’ में ऐसा क्या दिखाया जाएगा, जो पहले पार्ट से भी बड़ा और रहस्यमयी होने वाला है? दोस्तो नीम करोली बाबा पर बनी , ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने पार्ट 2 को लेकर बड़ा खुलासा किया है, क्या वाकई अगली फिल्म में नीम करोली बाबा से जुड़ा कोई ऐसा राज सामने आएगा, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल—क्या पार्ट 2 पहले पार्ट की सफलता को भी पीछे छोड़ पाएगा? दोस्तो अगर आपने सिनेमाघरों में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी है, तो आपको फिल्म के अंत में वो खास मैसेज जरूर याद होगा, स्क्रीन पर साफ लिखा था—नीम करोली बाबा की कथा अभी बाकी है और अब, पहले पार्ट की इस छप्परफाड़ ऐतिहासिक सफलता के बाद, मेकर्स ने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज दे दिया है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि ‘हनुमान अंश 2’ पर काम शुरू हो चुका है! लेकिन इस दूसरे पार्ट में बाबा नीम करोली के जीवन का कौन सा रहस्यमयी पन्ना खुलने वाला है?
दोस्तो हाल ही में आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के भारी हुजूम के बीच पहुंचे। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अपकमिंग फिल्म के सीक्वल पर से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया कि हनुमान अंश को शुरुआत से ही एक ट्रायलॉजी यानी 3 भागों की सीरीज के रूप में ही डिजाइन किया गया था। दोस्तो ये पूरी कहानी खुद विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई मशहूर किताब ‘डिवाइन डीटूर’ पर आधारित है। पहले भाग में दर्शकों ने जो देखा, वो तो सिर्फ बाबा की असीम महिमा की शुरुआत थी। दोस्तो डायरेक्टर के मुताबिक, ‘हनुमान अंश 2’ की कहानी बेहद खास होने वाली है। फिल्म का दूसरा हिस्सा बाबा नीम करोली के जन्मस्थान—फिरोजाबाद के पास स्थित अकबरपुर गांव की अनसुनी कहानियों पर फोकस करेगा।
इसके बाद कहानी उनके आगरा शिफ्ट होने के दौर और फिर मथुरा-वृंदावन में बिताए गए उनके आखिरी समय और अलौकिक चमत्कारों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगी। एक्टर शोभिनव सत्या एक बार फिर बाबा नीम करोली के उसी दिव्य अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे…तो दोस्तों, ‘हनुमान अंश 2’ सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि बाबा नीम करोली की जीवन यात्रा के उन अनसुने अध्यायों को पर्दे पर लाने की कोशिश होगी, जिनसे शायद बहुत से दर्शक अब तक अनजान हैं। अकबरपुर से आगरा और फिर मथुरा-वृंदावन तक की इस यात्रा में बाबा के जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंग सामने आने वाले हैं, जो कहानी को और भी रोचक बना सकते हैं।और सबसे खास बात—मेकर्स ने इसे तीन हिस्सों की कहानी के रूप में तैयार किया है, यानी बाबा की कथा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘हनुमान अंश 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की कामयाबी को कितना आगे ले जाता है।आप ‘हनुमान अंश 2’ को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? कमेंट करके जरूर बताइए।