चकराता में आग से भारी तबाही, जंगल की आग में राख हुए सेब के बगीचे | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के जंगलो में लगी भीषण आग ने लाखों की वन सम्पदा को नुकसान पहुँचाया है। वहीँ देहरादून के चकराता क्षेत्र में जंगल की आग के चलते सेब के बगीचे भी जलकर राख हो चुके है। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया की वन विभाग केवल सेल्फी खिंचाने का काम कर रहा है, जबकि आग की वजह से जंगलो के साथ ही सेब के बगीचे भी जलकर समाप्त हो रहे है. गनीमत है कि बरसात की वजह से आग बुझ गई, नहीं तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।