राहुल के दौरे से बीजेपी क्यों खुश? राहुल आएंगे, बीजेपी जीतेगी?

Spread the love

एक तरफ उत्तराखंड कांग्रेस राहुल गाँधी की जनसभाओ से चुनावी शंखनाद करने जा रही है. दूसरी तरफ बीजेपी भी राहुल गाँधी के उत्तराखंड दौरे से उत्साहित है. कैबिनेट मंत्री खजान दास का कहना है हम देवभूमि में राहुल गाँधी का स्वागत करते है. उनका यह दौरा बीजेपी की जीत को और मजबूत करने का काम करेगा क्योंकि वो जब भी यहाँ पर आते है कुछ ना कुछ ऐसा बोलकर या करके जाते है. जिससे बीजेपी को फायदा होता है।