मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार को मॉर्डन स्कूल के निकट स्थित खरोला निवास क्षेत्र में हुए भूस्खलन ने स्थानीय निवासियों को डरा दिया। landslide in mussoorie भूस्खलन से एक घर के दो कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए, और घर तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी मलबे में दफन हो गया। अब यह परिवार पूरी तरह से बाहरी संपर्क से कट चुका है और मदद की प्रतीक्षा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार आवाज़ के साथ ज़मीन खिसकी और देखते ही देखते दो कमरे जमीन में समा गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान परिवार के लोग घर पर नहीं थे। भूस्खलन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमल राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया और राहत व पुनर्वास की व्यवस्था का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा के नियमों के अनुसार मदद दी जायेगी। प्रशासन ने मसूरी के सभी संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जहां खतरा अधिक है, वहां से लोगों को विस्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players