Ankita Murder Case Update: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में तीनों मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर कोटद्वार न्यायालय पहुंचे। एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि चार मई लगाई गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे। डीजीसी व इस मामले में नियुक्त विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले खुशराज व दूसरे गवाह चंद्रकिरण को समन भेजा गया था। चंद्रकिरण अदालत में हाजिर नहीं हुआ। केवल खुशराज के बयान दर्ज हुए। खुशराज ने पुलिस और एसआईटी को पूर्व में दिए बयान दोहराए। उसने 18 सितंबर 2022 की शाम छह बजे रिजॉर्ट में अंकिता से छेड़छाड़ से लेकर आरोपियों के स्कूटी और बाइक पर निकलने की घटना का विस्तार से वर्णन किया। बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर, अमित सजवाण व रजत दुआ ने खुशराज की प्रति परीक्षा की। अंकिता हत्याकांड एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 7 लोगों की गवाही हो चुकी है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players