In Uttarakhand, Congress and BJP are busy looking for the “lagda ghode”! | Rahul Gandhi |

Share

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने जबसे लंगड़े घोड़ा का जिक्र किया है, तभी से कांग्रेस में इन दिनों लंगड़े घोड़े की चर्चा खूब चल रही है। “lagda ghode” Poltics धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पार्टी का लंगड़ा घोड़ा ढूंढ निकाला है। हरीश धामी ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस का लंगड़ा घोड़ा करार दिया। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे नेता ही कांग्रेस के लंगड़े घोड़े हैं. क्योंकि जब पार्टी के लिए दौड़ने की जरूरत थी, तब लंगड़ापन दिखाकर बीजेपी में चले गए।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़े की तलाश शुरू हो चुकी है कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़े की कमी नहीं है और जो अच्छे दौड़ने वाले घोड़े थे। वह हमारे साथ आ गए हैं। आगे महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम अभी कांग्रेस के अंदर और भी अच्छे घोड़े की तलाश कर रहे हैं उन्हें हम पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।