लोकसभा चुनाव: निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार सीट से किया नामांकन, त्रिवेंद्र के साथ होगी आमने-सामने की टक्कर

हरिद्वार सीट सेनिर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने नामांकन कराया है। हरिद्वार सीट पर भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में है।

Share

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इस बीच हरिद्वार सीट सेनिर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने नामांकन कराया है। Haridwar Lok Sabha seat independent candidate Umesh Kumar हरिद्वार सीट पर भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में है। जबकि कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। रुड़की से रोड शो के साथ उमेश कुमार नामांकन के लिए रोशनाबाद मुख्यालय पहुंचे। रोड शो के दौरान उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार नजर आये। वे खुद ही ट्रैक्टर चला रहे थे। उमेश कुमार ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा इस लड़ाई को हरिद्वार के सम्मान ,स्वाभिमान की लड़ाई बताया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और गाड़ियों का काफिला उमेश कुमार के साथ दिखा। धारा 144 लागू होने के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उमेश कुमार रोशनाबाद पहुंचे।

उमेश कुमार के निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उमेश कुमार का कहना है कि ये हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई है। यहां के बेरोजगारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है। हरिद्वार के हर ब्लॉक और मुख्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में घूसखोरी हो रही है। किसानों की दुर्गती हो ही है। सभी सरकारें हमें गुलाम बनाना चाहती हैं। उमेश कुमार ने कहा कि बीजेपी को अपना 10 साल का सांसद जीता हुआ क्यों बदलना पड़ा ? क्या कारण रहे कुछ तो कारण रहे होंगे बदलने के। कहा कि अगर सांसद ने काम किया होता उन्होंने लोगों के बीच में रहकर सब कुछ किया होता तो बदलना नहीं पड़ता। उमेश कुमार पत्रकारिता क्षेत्र से राजनीति में आए हैं। 2022 केविधानसभा चुनाव में उमेश कुमार ने खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा की देव्यानी सिंह को हराया था। उमेश कुमार कांग्रेस सरकार के समय सीएम हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण से काफी चर्चा में आए थे।