अल्मोड़ा के लमगड़ा की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। army soldier accused of raping आरोप है कि सैनिक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी से मुकर गया। महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि बीते 25 जनवरी को युवती ने लमगड़ा थाने में तहरीर दी थी। उसके आरोपी सेना का जवान विकास नेगी (26) निवासी नयाबाद, छड़ायल, हल्द्वानी, नैनीताल से उसकी दोस्ती हुई। उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 417 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामला महिला थाने को हस्तांतरित हुआ। बीते मंगलवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players