चंपावत: मुख्यमंत्री धामी ने होली मिलन में बजाई ढोलक, होल्यारों ने धामी पर फूलों की बारिश की

चंपावत में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में होली गायन करते होल्यारों ने पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ढोलकी बजाते नजर आए तो वहीं महिलाओं के साथ जमकर थिरके।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनों से कुमाऊं दौरे पर हैं। जहां सीएम धामी चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। CM Dhami Played Holi With Woman in Champawat चंपावत में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में होली गायन करते होल्यारों ने पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जहां सीएम धामी ढोलकी बजाते नजर आए तो वहीं महिलाओं के साथ जमकर थिरके। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गायी। साथ ही उनके साथ मिलकर होली भी खेली। इसके अलावा सीएम धामी महिलाओं के साथ खड़ी होली गीत पर जमकर थिरके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। हमारे पूर्वजों से यह संस्कृति मिली है। इस संस्कृति का संवर्धन और संरक्षण भी सबको मिलकर करना है। युवाओं को भी इससे जोड़ना होगा। उन्होंने होली में भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा देश के अंदर तुष्टिकरण खत्म करने, समानता लाने, विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार काम किया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा- आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत किस तेजी से दुनिया के मानचित्र में अपना स्थान बना रहा है। आज दुनिया के अंदर कोई भी घटना होती है तो लोग भारत के रुख का इंतजार करते हैं कि भारत का रुख क्या होने वाला है उससे दुनिया का रुख आगे बढ़ता है।