Youngest IG Of The Country: 23 की उम्र में IPS, अब सबसे कम ऐज के IG बने अरुण मोहन जोशी

उत्तराखंड कैडर के 2006 बैच के आईजी अरुण मोहन जोशी 40 साल की उम्र में आईजी बने हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नववर्ष के अवसर पर ने उनके कंधों पर आईजी का बैच पहनाते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Share

2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी ने देश के सबसे युवा आईजी बन गए है। आईजी के मामले में 2004 बैच के आईपीएस गौरव राजपूत वर्ष 2022 में 41 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने थे। Arun Mohan Joshi became the youngest IG अब उत्तराखंड कैडर के 2006 बैच के आईजी अरुण मोहन जोशी 40 साल की उम्र में आईजी बने हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नववर्ष के अवसर पर ने उनके कंधों पर आईजी का बैच पहनाते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आईजी अरुण मोहन जोशी का नाम प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अफसरों में गिना जाता है। आईपीएस अरुण मोहन जोशी राजधानी देहरादून के चकराता निवासी है। बचपन में माता के निधन के बाद अफसर पिता ने उनकी परिवरिश की। यहां मिले संस्कार और शिक्षा को वह आज भी आत्मसात किए हुए हैं।

आईजी अरुण मोहन जोशी 23 साल की उम्र में 2006 में आईपीएस बने थे। आईजी अरुण मोहन जोशी की पढ़ाई देहरादून और हरिद्वार में हुई। उनके तीन भाई और एक बहन हैं। आईपीएस बनने से पहले वह आइआइटी रुड़की में इंजीनियरग कर रहे थे। आईजी अरुण मोहन जोशी अपनी कार्यशैली से न सिर्फ आमजन के मन में जगह बनाई, बल्कि अपराधियों की नाक में नकेल डालने के लिए भी उन्हें याद किया जाता है। हरिद्वार में बात चाहे अवैध खनन की हो या फिर संगठित रूप से अपराध करने वाले बदमाशों को ठिकाने लगाने की, अरुण मोहन जोशी ने अपना लोहा मनवाया है। इसी तरह डीआईजी बनने तक वह देहरादून के एसएसपी रहे हैं। उनके कार्यकाल में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा और राजधानी की यातायात व्यवस्था में भी उनके समय आमूलचूल बदलाव हुआ। जिसे आज भी राजधानी के लोग याद करते हैं।