Jhanda Ji Mela: देहरादून में झंडेजी का नगर परिक्रमा का आयोजन, साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन आज नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतों ने देहरादून नगर की परिक्रमा की।

Share

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर मेें ऐतिहासिक झंडेजी आरोहण के बाद आज दून नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया है। Dehradun Jhanda Ji Mela श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतों ने देहरादून नगर की परिक्रमा की। इस दौरान 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ हुई। नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब से प्रारंभ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर तक नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब वापस पहुंचकर संपन्न हुई।

आपको बता दें कि हर साल एतिहासिक झंडे मेले कि शुरूआत झंडा आरोहण से होती है और इसके तीसरे दिन नगर परिक्रमा की जाती है। नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें देहरादून नगर की परिक्रमा करती हैं। इस दौरान हजारों लोग हर साल शामिल होते हैं। नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में संगत दून नगर की परिक्रमा करती हैं। साथ ही परिक्रमा के दौरान श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे लगे। बता दें कि 30 मार्च देहरादून श्री गुरु राम राय श्री झंडा साहिब का आरोहण किया गया। झंडा जी के आरोहण में दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका पंजाब के हरभजन सिंह के परिवार को 35 साल के इंतजार के बाद मिला।