बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी, पुलिस की पकड़ से बाहर

पुलिस बाबा तारसीम सिंह मामले मे तेजी से हत्यारों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने कई टीम गठित की हैं। पुलिस ने शूटरों पर पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। वही अब शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लुक आउट नेटिस जारी किया है।

Share

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बीते दिनों डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी जाती है। वे हमेशा की तरह उस दिन भी सुबह के करीब 6 बजे कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहे थे। Baba Tarsem Singh Murder Case तभी दो लोग बाइक पर सवार होकर आते हैं उनकी गोली मारकर हत्या कर देते है। पुलिस बाबा तारसीम सिंह मामले मे तेजी से हत्यारों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने कई टीम गठित की हैं। पुलिस ने शूटरों पर पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। वही अब शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लुक आउट नेटिस जारी किया है। दोनों शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा, बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल शूटरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से यह हत्याकांड हुआ है, वो बिना स्थानीय मदद के संभव नहीं है। हमलावर 19 मार्च से गुरुद्वारा परिसर में भाई मरदाना यात्री निवास के कमरे में ठहरे हुए थे। हमलावरों को डेरा कारसेवा में दो दिन पहले घूमते देखा था। शूटर सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह ने की थी। दोनों हमलावर सराय में रहने के लिए बिना वाहन आए थे। तब उनके पास कोई हथियार भी नहीं देखा गया था। जिससे प्रतीत होता है कि हमलावरों को बाइक और रायफल स्थानीय व्यक्ति ने उपलब्ध कराए। बाइक में पीछे बैठा हमलावर अमरजीत सिंह उर्फ बिटटा पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिहौरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर(उप्र) का है।