कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा फिर उत्तराखंड आ रही हैं बीती 8 अप्रैल को वो अपने पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं थी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और सांसद कुमारी शैलजा एक बार फिर 6 मई को उत्तराखंड आ रही हैं इस बार वो गढ़वाल मंडल के चार जिलों का धुआंधार दौरा करने जा रही हैं यह उनका 5 दिवसीय गढ़वाल मंडल का दौरा है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगी।
6 मई: कुमारी शैलजा देहरादून पहुंचेंगी
7 मई: ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल जाकर पौड़ी जिला कांग्रेस के साथ बैठक
8 मई: केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना और अगस्तमुनि में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
9 मई: चमोली के बिरही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
10 मई: बद्रीनाथ धाम में दर्शन और जोशीमठ में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा
11 मई: टिहरी के चंबा में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक के बाद दिल्ली वापसी।
इस दौरान कुमारी शैलजा चुनावी रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगी इस बीच ग्रुपों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके साथ वन टू वन बातचीत करनी होगी कुमारी शैलजा ने स्पष्ट किया है कि नेता और कार्यकर्ता उनके साथ अलग से वार्ता भी कर सकते हैं कांग्रेस पार्टी का मानना है कि यह चुनावी वक्त है और ऐसे समय में यदि पार्टी प्रभारी दोबारा उत्तराखंड दौरे पर आती हैं तो इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है पार्टी का मानना है कि इस बार दोगुनी क्षमता के साथ कांग्रेस पार्टी चुनावी रणभूमि में उतरने को पूरी तरह से तैयार है।
बाईट :- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस