धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। ललतारौ पुल के समीप अचानक सड़क धंसने से वहां से गुजर रही एक महिला गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Road Collapses In Haridwar यह पूरी खौफनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि महिला को तुरंत बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि महिला हाथ में बैग लेकर अपर बाजार की तरफ आगे बढ़ रही है। अचानक से महिला का पैर पड़ते ही सड़क में बड़ा सा गड्ढा हो जाता है और देखते ही देखते महिला गड्ढे में गिरकर आधी समा जाती है। बताया जा रहा है कि महिला यात्री को इस हादसे में हल्की फुल्की चोटें भी आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।