उत्तराखंड में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है। कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। जगह जगह पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग भी बाधित हैं.वाहनों को अपने गंतव्यों तक जाने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ा है और प्रदेश में 104 सड़कें बंद हैं। अगले सात दिन तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। एसईओसी ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें. किसी भी दुर्घटना या आपदा की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, बीआरओ और अन्य एजेंसियों को सड़कें बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस, राजस्व, ग्राम विकास और पंचायत स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने तथा मोबाइल फोन चालू रखने को कहा गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players