उत्तराखंड में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है। कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। जगह जगह पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग भी बाधित हैं, वाहनों को अपने गंतव्यों तक जाने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हुई. गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को आवाजाही रोकी गई। वहीं, देर शाम अस्थायी रूप से मार्ग बहाल हुआ, जिसके बाद यात्री अपने-अपने गंत्वयों की ओर निकले। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों, पुलिस, डीडीआरएफ समेत अन्य राहत एवं बचाव दलों को तत्काल मौके पर भेजा गया। मार्ग से मलबा हटाने और आवाजाही बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे मलबे व पत्थरों के कारण राहत एवं बहाली कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players