दोस्तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड का दौरा बीजेपी के नेताओं के चेहरे बता रहे हैं कि इस बार नए नवैले अध्यक्ष काफी सख्ती के साथ पेश आ रहे हैं। एक अहम बैठक हुई आखिर ऐसा क्या हुआ कि बैठक सांसदों और विधायकों की ‘पोल पट्टी’ खुलती नजर आई?क्या संगठन ने अब सख्ती का नया संदेश दे दिया है? और क्या अब हर नेता से उसके कामकाज का हिसाब लिया जाएगा?सवालों की ऐसी बौछार हुई कि कई नेताओं के पसीने छूटते दिखाई दिए। यहां तक कि सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया जा रहा है और क्या नहीं, इस पर भी सीधी पूछताछ हुई। दोस्तो जहां बीजेपी वाले इस बात को लेकर गदगद दिखाई दिए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उनके बीच में हैं। वहीं बड़े-बड़े नेताओं के साथ ही मंत्री विधायकों सांसदों के चेहरे बहुत कुछ बता रहे थे कि इस बार नवीन की क्लास में सवाल काफी बड़े और तीखे पूछ गए हैं। दोस्तो आखिर क्यों राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को इतनी सख्ती दिखानी क्यों पड़ी? क्या यह 2027 चुनाव की तैयारी का हिस्सा है या फिर संगठन में अनुशासन की नई शुरुआत? दोस्तो देहरादून से आई ये खबर अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की हालिया बैठक को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसने साफ कर दिया है कि संगठन अब पूरी तरह “एक्शन मोड” में नजर आ रहा है। बैठक का माहौल सामान्य राजनीतिक चर्चा जैसा नहीं था बल्कि इसे कई नेताओं ने “सीधी क्लास” और “कड़ी पूछताछ” वाला सत्र बताया है।
खबरों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचे थे उनके हाथों में सांसदों और विधायकों का पूरा लेखा-जोखा था—किसने कितना काम किया, किस क्षेत्र में कितनी सक्रियता रही और जनता के बीच उनकी क्या छवि है। हर बिंदु पर बारीकी से चर्चा हुई। दोस्तो सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बैठक में केवल कामकाज ही नहीं, बल्कि नेताओं की डिजिटल मौजूदगी पर भी सवाल उठे यानी अब राजनीति सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी परखी जा रही है। किस विधायक ने क्या पोस्ट किया, कितनी सक्रियता दिखाई, और जनता से कितना संवाद रखा—इन सब पर सीधे सवाल किए गए। दोस्तो बताया जा रहा है कि कई सांसद और विधायक ऐसे सवालों से असहज नजर आए। कुछ नेताओं के तो पसीने तक छूट गए, जब उनसे उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनता से जुड़ाव पर सीधे जवाब मांगे गए। यही नहीं, दोस्तो बैठक में यह संदेश भी साफ कर दिया गया कि अब संगठन में लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, जहां से संगठन ने साफ संकेत दिया है कि अब हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी। बैठक के बाद बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी इस पूरी हकीकत को सामने रखते हुए स्वीकार किया कि यह बैठक बेहद गंभीर और परिणामोन्मुखी थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और सभी से स्पष्ट रूप से जवाब मांगे। अब दोस्तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सख्ती आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाएगी? या फिर नेताओं पर बढ़ता यह दबाव कहीं अंदरूनी असंतोष का कारण तो नहीं बनेगा? राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक तरफ इसे संगठनात्मक अनुशासन की नई शुरुआत बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ इसे नेताओं पर बढ़ते दबाव की राजनीति के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन इतना तय है कि नितिन नबीन की इस बैठक ने यह साफ कर दिया है कि अब बीजेपी में “परफॉर्मेंस ही पहचान” होगी और हर नेता को अपने काम का हिसाब देना ही होगा।