मंत्री Rekha Arya विवाद! पति के पलटवार से मचा हड़कंप!| Girdhari Lal Sahu | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद ने उत्तराखंड की सियासत में कई सवाल खड़े कर दिए हैं! पति का तीखा पलटवार, कथित लीक ऑडियो पर AI का दावा और 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप—आखिर इस पूरे विवाद की सच्चाई क्या है?क्या हैं आरोप, क्या है जवाब और अब मुख्यमंत्री धामी से क्यों मांगी जा रही है खुली जांच? चलिए, समझते हैं पूरा मामला। दोस्तो कल तक जो लड़ाई सिर्फ एकतरफा लग रही थी, जहाँ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए अपने पति पर हत्या की साज़िश का आरोप लगाया था। आज उस लड़ाई में एक ऐसा विस्फोटक और सनसनीखेज मोड़ आ गया है, जिसने पूरी धामी सरकार की साख को कटघरे में खड़ा कर दिया है! मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी ने मीडिया के सामने आकर अपनी पत्नी और सूबे की कैबिनेट मंत्री पर वो तीखे बाण चलाए हैं, जिसने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है! पति ने सीना ठोककर कैमरे पर कह दिया है कि—‘रेखा आर्य वो दिन भूल गईं, जब उनके पास सिर्फ दो सलवार-कुर्ते थे! सड़क पर खड़ी महिला को मैंने अपनी दौलत और 17 साल की मेहनत से कहाँ से कहाँ पहुँचा दिया!’ इतना ही नहीं, पति ने अपनी ही पत्नी पर 210 करोड़ रुपये के अकूत साम्राज्य और भ्रष्टाचार के खौफनाक आरोप मढ़ दिए हैं! क्या है पति का यह विनाशकारी पलटवार? दोस्तो उत्तराखंड के इस सबसे हाई-प्रोफाइल घरेलू और राजनीतिक दंगल में अब आरोपों की ज़हरीली लपटें सातवें आसमान पर पहुँच चुकी हैं। मंत्री रेखा आर्य द्वारा देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद, उनके पति गिरधारी लाल साहू ने मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई पेश की और पत्नी के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। साहू ने उन दोनों ऑडियो क्लिप्स को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कथित तौर पर मंत्री को ‘गोली मारने’ की बात कही जा रही थी।

साहू का दावा है कि यह पूरा ऑडियो आधुनिक एआई (AI – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और डीपफेक का इस्तेमाल करके बनाया गया एक मनगढ़ंत और फर्जी खेल है, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। दोस्तो सफाई देने के बाद पप्पू गिरधारी का गुस्सा सीधा मंत्री रेखा आर्य के अतीत और उनके राजनीतिक वजूद पर जाकर फूटा। बेहद तल्ख और आक्रामक लहजे में साहू ने कहा कि रेखा आर्य आज सत्ता के मद में चूर होकर उस दौर को भूल गई हैं, जब उन्होंने उन्हें फर्श से उठाकर राजनीतिक मुकाम के अर्श तक पहुँचाया था। साहू ने कैमरे पर दावा किया—‘तुम वो दिन भूल गईं कि मैंने तुम्हें कहाँ से कहाँ खड़ा किया है? शादी के समय तुम्हारे पास महज़ दो सलवार-कुर्ते थे। सड़क पर खड़ी एक महिला को मैंने 17 वर्षों तक अपने खून-पसीने और राजनीतिक सफर के सहारे कैबिनेट मंत्री की कुर्सी तक पहुँचाया!’ पति के इस एक बयान ने देवभूमि की नारी अस्मिता और राजनीतिक गलियारों में एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है। लेकिन दोस्तो इस पलटवार की सबसे बड़ी टाइम-बम वाली बात वो थी, जिसने देहरादून के सचिवालय तक हड़कंप मचा दिया है। साहू ने केवल पारिवारिक प्रताड़ना पर बात नहीं की, बल्कि अपनी ही पत्नी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के जरिए करीब 210 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति बनाने का सनसनीखेज आरोप मढ़ दिया है!

साहू ने खुलेआम एलान किया है कि उनके पास इस अकूत काली कमाई के सारे पुख्ता दस्तावेज़ मौजूद हैं और वे बहुत जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी सरकार के सामने मंत्री की ‘कलई खोलेंगे’। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि वे किसी भी केंद्रीय या राज्य की बड़ी जांच एजेंसी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। दोस्तो सोचिए! जो मंत्री खुद भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार का हिस्सा हैं, जब उनका अपना ही पति चीख-चीखकर उनके खिलाफ 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के सबूत देने का दावा करे, तो कानून व्यवस्था कहाँ खड़ी रह जाती है? विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मामले को लपकते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह लड़ाई अब केवल चारदीवारी का झगड़ा नहीं रही, बल्कि यह उत्तराखंड की सियासत का सबसे बड़ा घोटाला और ‘मधुमिता शुक्ला कांड’ जैसा एक हाई-प्रोफाइल क्रिमिनल-पॉलिटिकल ड्रामा बनने जा रहा है, जिसकी आंच में कई बड़े नाम झुलस सकते हैं। दोस्तो एक तरफ पत्नी और मंत्री रेखा आर्य का रोता हुआ चेहरा और हत्या की साज़िश की एफआईआर है, तो दूसरी तरफ पति का २१० करोड़ के भ्रष्टाचार का यह विस्फोटक दावा और ‘सलवार-कुर्ते’ वाला तीखा तंज! अब गेंद सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पाले में है। क्या सरकार अपनी ही मंत्री के खिलाफ जांच बैठाएगी? पति के इस भयानक पलटवार और मंत्री के अतीत पर किए गए इस वार पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट सेक्शन में बेबाकी से बताएं।