उत्तराखंड की महिला मंत्री को कौन मारना चाहता है?| Rekha Arya | Girdhari Lal Sahu | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, उत्तराखंड की सियासत में एक कथित ऑडियो ने ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है! ऑडियो में गोली मारने की बात और पैसों का जिक्र सुनाई देता है। दावा है कि मामला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़ा है। आखिर इस ऑडियो में क्या है, किसने क्या कहा और इस विवाद के पीछे की पूरी कहानी तो बताउंगा आपको लेकिन सवाल ये है कि मंत्री रेखा आर्य के पति का ऑडियो में क्या है, जिसने भी सुना रुप कांप गई तो क्या मंत्री के खिलाफ उनके ही घर में रची गई खौफनाक साज़िश? दोस्तो मौजूदा वक्त में देवभूमि में हड़कंप है, जिस देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, आज उसी राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ह’त्या की खौफनाक साज़िश का एक ऐसा सनसनीखेज ऑडियो लीक हुआ है, जिसने पूरे देश के होश उड़ा दिए हैं! एक महिला और मंत्री के पति के बीच हो रही इस बातचीत में खुलेआम कहा जा रहा है—‘मैं रेखा को गोली मार दूँगी’ और उधर से पति की आवाज़ आती है—‘मारो को, जितने पैसे लगेंगे मैं तुम्हारे लिए लगाऊँगा!’

दोस्तो जो महिला मंत्री पूरे सूबे की आधी आबादी को सुरक्षा देने की कसमें खाती हैं, आज जब उनके ही घर के भीतर उनकी और उनके मासूम बच्चों की मौत का खूनी खेल रचा जा रहा हो, तो कानून व्यवस्था कहाँ खड़ी रह जाती है? दोस्तो ये कोई फिल्मी है, ये वो कथित हकीकत है उत्तराखंड की उस कैबिनेट मंत्री की जो आज खुद ज़िंदगी और मौत के बीच देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उससे पहले आरोप गंभीर लगाए अपने ही पति पर। इस लीक ऑडियो और मंत्री रेखा आर्य के इस साहसिक कदम ने यह साफ़ कर दिया है कि घरेलू प्रताड़ना और अत्याचार आम महिला हो या खास, किसी को नहीं बख्शता। जब एक सूबे की कैबिनेट मंत्री अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो उत्तराखंड की आम बेटियों की सुरक्षा पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाता है।