23 दिसंबर को अल्मोड़ा में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा दिए गए बयानों की गूंज देहरादून से दिल्ली और बिहार तक सुनाई दे रही है। समाज में कोई भी उनके इस बयान को सही नहीं ठहरा रहा है। Girdhari Lal Sahu’s controversial statement इतना ही नहीं, जिस किसी ने भी इस बयान को सुना है फिर चाहे वह बीजेपी का ही कार्यकर्ता हो या आम जनमानस, सभी ने बयान की न केवल निंदा की है, बल्कि गिरधारी लाल साहू के ऊपर कार्रवाई की मांग भी की है। हालांकि, अपने बयान के बाद दोबारा से एक वीडियो जारी करते हुए गिरधारी लाल साहू ने पहले तो इसे तोड़ मरोड़कर कर पेश किया हुआ बयान बताया। साथ ही बयान को लेकर माफी भी मांगी। उनका कहना है कि उनके कहने का मतलब यह नहीं था, जो लोग समझ रहे हैं। बीजेपी भले ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान से अपना पल्ला झाड़ रही हो, लेकिन कांग्रेस, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और बीजेपी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल का भी इस मामले पर बयान आया है। उन्होंने गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान को ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) से जोड़ा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा है कि इस मामले में बिहार महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। वहीं उत्तराखंड का महिला आयोग का अभी तक सोया हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में देहरादून के डालनवाला थाने में शिकायत गई है। अब देखते हैं कि पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players