मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर दरका पहाड़!मैगी प्वाइंट के ऊपर अचानक आया भारी मलबा | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर एक बार फिर प्रकृति का प्रकोप देखने को मिला है। प्रसिद्ध मैगी प्वाइंट के ठीक ऊपर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया, जिससे भारी मात्रा में मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे। इस अचानक हुए भूस्खलन के कारण व्यस्त पहाड़ी मार्ग पर यातायात करीब एक घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से मलबा इतनी तेजी से नीचे आया कि वाहन चालकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मार्ग बंद होने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। कई पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों जाम में फंसे रहे।