Uttarakhand Weather: बर्फबारी से चांदी की तरह चमक रहे पहाड़, उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

डीजीआरई चंडीगढ़ ने उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। चारधाम समेत तमाम चोटियां बर्फ से लकदक हैं। Uttarakhand Weather Report Today केदारनाथ धाम में 6 फीट से ज्यादा बर्फ जमी है। बर्फबारी के बाद केदारपुरी चांदी की तरह चमक रही है। जहां भी नजर जा रही है, वहां बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही हिमाच्छादित क्षेत्रों में हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज यानी गुरुवार से अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापामन में वृद्धि हो सकती है। उधर, डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए आसपास बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात के समय हल्की ठंड सताएगी।