नैनीताल से बड़े हादसे की खबर, 500 मीटर गहरी खाई में गिरा टैक्सी वाहन.. नौ लोगों की मौत

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर वाहन गहरी खाई में गिर गया। अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

Share

पहाड़ी राज्य में हादसों में कई लोग अकाल मौत के गाल में समा गए चुके हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में खराब सड़कें, खतरनाक मोड़ भी सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। Nainital Accident News इस बीच हादसे की खबर नैनीताल जिले से आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग वाहन के खाई में गिरने से अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वाहन में 12 लोगों के होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी में सभी स्थानीय लोग सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जीप 500 मीटर से भी ज्यादा गहरी खाई में गिरी है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। अपडेट के लिए बने रहे।