Nainital Taffic Plan पहाड़ जा रहे हैं तो सावधान!। Weekend Traffic। Nainital Police। Uttarakhand News

Spread the love

अगर आप इस वीकेंड नैनीताल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर देख लीजिए। 24 से 26 अक्टूबर तक पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ऐसे में किन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है, पुलिस ने क्या इंतजाम किए हैं और पर्यटकों को किन बातों का ध्यान रखना होगा? दोस्तो अगर आप भी इस सुहाने वीकेंड पर पहाड़ों की रानी नैनीताल जाने का मन बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। वीकेंड का लुत्फ उठाने की आपकी प्लानिंग कहीं जाम के झटके में न बदल जाए, इसके लिए नैनीताल पुलिस ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। दोस्तो अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड पर दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की वजह से नैनीताल की तंग सड़कें हांफने लगती हैं। इसी को देखते हुए एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र ने 24 से 26 अक्टूबर तक के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आखिर इस बार पुलिस की क्या तैयारी है, आपको किन रास्तों पर जाने से बचना है और पुलिस ने पर्यटकों से क्या अपील की है? पहले आप सुनिए उत्तराखंड पुलिस को। दोस्तो खूबसूरत वादियों और झीलों की नगरी नैनीताल में इस वीकेंड पर पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ने की उम्मीद है। वीकेंड के साथ-साथ पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर आ गई है। 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पर्यटकों को जाम से बचाने के लिए एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र ने नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। पुलिस का साफ कहना है कि किसी भी हाल में सड़कों पर अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोस्तो ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक वीकेंड पर प्रमुख मार्गों, माल रोड और आसपास के पर्यटन स्थलों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में जाम की स्थिति से बचने और यात्रियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले नैनीताल पुलिस की आधिकारिक एडवायजरी और रूट प्लान को जरूर देख लें, ताकि उन्हें बीच रास्ते में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने इस बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। एडवायजरी में साफ कहा गया है कि सड़कों पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने और यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित रूट का ही पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें। दोस्तो अगर आप भी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, तो समय से अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि आप इस वीकेंड को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और सुगम तरीके से इन्जॉय कर सकें। दोस्तो वैसे पिछले वीकेंड की भीड़ और जाम के कड़वे अनुभव ने पुलिस को काफी कुछ सिखाया है। पर्यटकों की भारी तादाद के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। अब इन्हीं अनुभवों से सबक लेते हुए नैनीताल पुलिस ने 24 से 26 अक्टूबर तक के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। सवाल है कि क्या इस बार पुलिस की तैयारी जाम से राहत दिला पाएगी? क्या पर्यटकों का सफर पहले से ज्यादा आसान होगा? फिलहाल, पुलिस की इस व्यवस्था की असली परीक्षा वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के बीच होगी।